फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फेसबुक पोस्ट से पुलिस की छवि खराब करने का प्रयास

Mon, 23 Mar 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं पुलिस ने व्यक्ति को थाने में किया तलब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पुलिस की छवि खराब करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट साझा की जिसमें लिखा गया कि घुमारवीं पुलिस से चिट्टा बरामद किया गया है। यह पोस्ट तेजी से फैलने लगी, जिससे पुलिस विभाग की छवि प्रभावित होने लगी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए घुमारवीं पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान जुटाई और उसे थाने में तलब किया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति से पोस्ट के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपुष्ट जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना साझा करने से बचें। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें