फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोसरियां स्कूल में मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी : विवेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि का स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमेश कुमार नेगी ने की। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की समस्याएं मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। विवेक कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करने के सरकार के प्रयासों की सराहना की। छात्रों को अपने लक्ष्य की दिशा में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। कहा कि बिना मेहनत के सफलता नहीं मिल सकती। बच्चों को प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। विवेक कुमार ने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल को 5100 रुपये की राशि प्रदान की। बताया कि मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये विभाग के पास भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल में पानी की समस्या के समाधान के लिए अप्रैल में हैंडपंप लगवाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें