फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विज्ञान प्रदर्शनी में 12 जिलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
जेएनवी कोठीपुरा को आयोजित प्रदर्शनी में डात्र की प्रदर्शनी का अवलोकन करते शिक्षक। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
87 मॉडल और 12 सेमिनार प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र, क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए सर्वश्रेष्ठ मॉडल
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण संरक्षण और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े 87 मॉडल और 12 सेमिनार प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। विषय विशेषज्ञों और निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक श्रेणी से सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया गया। कुल 14 सर्वश्रेष्ठ मॉडल और दो सर्वश्रेष्ठ सेमिनार प्रस्तुतियों का चयन हुआ है। चयनित मॉडल और सेमिनार प्रस्तुतियां 21 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार, सोलन में होने वाली क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुत की जाएंगी। समापन समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य राकेश कटोच ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय प्रशासन और प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों और प्रतिभागी टीमों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
जेएनवी लाहौल-स्पीति के योगंश रहे प्रथम
सतत कृषि श्रेणी में जेएनवी लाहौल-स्पीति के योगंश ने पहला और जेएनवी कांगड़ा के आराध्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक विकल्प में जेएनवी लाहौल-स्पीति के तंजिन समतक प्रथम और जेएनवी बिलासपुर के सानिध्य द्वितीय रहे। हरित ऊर्जा में जेएनवी सिरमौर के आदर्श कुमार ने पहला और जेएनवी कुल्लू के आदित्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। उभरती प्रौद्योगिकियों में जेएनवी बिलासपुर के शिवांश प्रथम और जेएनवी किन्नौर के सेम्पा दोरजे द्वितीय रहे। मनोरंजक गणितीय मॉडल में जेएनवी किन्नौर के शिवम ने पहला और जेएनवी सोलन की अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में जेएनवी हमीरपुर की अभिलाषा ठाकुर प्रथम और जेएनवी लाहौल-स्पीति की तंजिन डोलमा द्वितीय रहीं। जल संरक्षण एवं प्रबंधन में जेएनवी किन्नौर की सृष्टि प्रथम और जेएनवी कुल्लू के परीक्षित द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक अपशिष्ट विषय में बिलासपुर के जतिन ने मारी बाजी
प्लास्टिक अपशिष्ट कम करना विषय पर आयोजित क्लस्टर स्तरीय सेमिनार में जेएनवी बिलासपुर के जतिन कुमार ने 43 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जेएनवी किन्नौर की अर्शिया 39 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों विद्यार्थियों का चयन क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जेएनवी कोठीपुरा को आयोजित प्रदर्शनी में डात्र की प्रदर्शनी का अवलोकन करते शिक्षक। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें