फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को जानकारी देते बैंक प्रबंधक।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा ऋण की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया बताई, ओटीपी-पिन साझा न करने की दी सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजकुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें भारतीय स्टेट बैंक की श्री नयना देवी जी शाखा के शाखा प्रबंधक स्वप्निल पठानिया ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ऋण की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और ऋण से जुड़ी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा के लिए इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वप्निल पठानिया ने कहा कि यूपीआई, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रो. पंकज, डॉ. अजय चौहान, प्रो. सुभाष, डॉ. नवीन भारद्वाज सहित महाविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें