फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में विद्यार्थियों, शिक्षकों ने मिलकर संवारा परिसर

विज्ञापन
घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता शिविर में परिसर में उगी झाडिय़ों और घास को काटते हुए वि
विज्ञापन
महाविद्यालय में स्वच्छता शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्लीन कैंपस चैंपियन क्लब ने स्वच्छता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिविर में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर कॉलेज परिसर की झाड़ियों और घास को साफ किया। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज जहां शिक्षा प्राप्त की जाती है मंदिर समान होता है उसे साफ रखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता स्वयंसेवी बन समाज और कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करने का भी आग्रह किया। शिविर की संयोजक डॉ. रीता ने कहा कि स्वच्छता अभियान में कॉलेज की जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्लीन कैंपस चैंपियन क्लब बनाया गया है जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक स्वेच्छा से स्वच्छता स्वयं सेवी के रूप में जुड़े है। यह स्वयंसेवी भविष्य में कॉलेज परिसर और कक्षाओं में आवश्यकतानुसार सफाई करेंगे। शिविर में प्रो. विवेक, प्रो. ललित, प्रो. अनिल, डॉ. मनोरमा, प्रो. कविता, प्रो. पूजा, प्रो. राकेश, कॉलेज के माली कुलदीप और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें