फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक और रैली से दिया टीबी हारेगा, देश जीतेगा का संदेश

विज्ञापन
दाड़लाघाट में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली में भाग लेते छात्र व स्वास्थ्य कर् - फोटो : 1
विज्ञापन
अंबुजा फाउंडेशन और सेडी संस्थान ने दाड़लाघाट में चलाया जागरूकता अभियान, 150 प्रशिक्षुओं ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन) राष्ट्रीय क्षयरोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अंबुजा फाउंडेशन की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना, आईटीआई (सेडी) और टीबी यूनिट सिविल अस्पताल अर्की के संयुक्त तत्वावधान में दाड़लाघाट में जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आईटीआई दाड़लाघाट के प्रभारी शिव नारायण तिवारी ने किया। रैली सेड़ी संस्थान के प्रांगण से शुरू होकर पूरे दाड़लाघाट बाजार की परिक्रमा करते हुए वापस परिसर में संपन्न हुई। इसमें 150 से अधिक प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश जीतेगा-टीबी हारेगा व जन-जन की यही पुकार, टीबी मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों से स्थानीय लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार सिंह ने टीबी के खात्मे के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। वहीं, एसटीएस हेमंत गुप्ता और चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि भारत में टीबी के सर्वाधिक मरीज हैं, इसलिए समय पर जांच और इलाज बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और पूरा इलाज एकदम मुफ्त है। मरीजों को इलाज के दौरान बेहतर खान-पान के लिए मासिक पोषण सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी मरीजों के साथ कोई भेदभाव न करें, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं।
विज्ञापन

42 गांवों में घर-घर चल रहा अभियान
अंबुजा फाउंडेशन की स्वास्थ्य परियोजना के तहत क्षेत्र के 42 गांवों में सघन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर रहे हैं, ताकि उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। अब तक 35 से अधिक गांवों में करीब 550 लोगों को इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के प्रति जागरूक किया जा चुका है। इस अभियान की सफलता में नीलम ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व सेडी संस्थान के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

दाड़लाघाट में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली में भाग लेते छात्र व स्वास्थ्य कर्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें