फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में पहली बार होगा राज्य स्तरीय नाट्य उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
-23 से 27 मई तक चलने वाले उत्सव भाग लेंगे 10 जिलों के कलाकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पहली बार राज्य स्तरीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 23 मई से 27 मई तक चलने वाले इस उत्सव में 10 जिलों के कलाकार भाग लेंगे।
बचत भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त हुसैन सादिक ने बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में राज्य स्तरीय नाट्य उत्सव (समकालीन एवं लोकनाट्य) का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन बिलासपुर में पहली बार होंगे। उत्सव का शुभारंभ 23 मई सांय 5 बजे किया जाएगा। इस दिन प्रणब थिएटर सोलन के कलाकार संजीव अरोड़ा के निर्देशित नाटक मैट्रिक का मंचन करेंगे। चंबा जिला के गद्दी सांस्कृतिक मंच रुणहुकोठी भरमौर की ओर से लोकनाटय हरणात्र की प्रस्तुति की जाएगी। 24 मई को हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान और रंगमंडल मंडी की ओर से सीमा शर्मा निर्देशित नाटक आसारी कहाणी का मंचन और नटराज कला मंच हमीरपुर की ओर से लोकनाट्य धाजा प्रस्तुत किया जाएगा। 25 मई को उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर की ओर से अभिषेक डोगरा निर्देशित नाटक मोहणा का मंचन किया जाएगा और महादेव खेल एवं सांस्कृतिक कला मंच किन्नौर की ओर से लोकनाट्य होरिंग की प्रस्तुति की जाएगी। 26 मई को एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन कुल्लू के कलाकार केहर सिंह ठाकुर निर्देशित नाटक भगवान का पूत का मंचन किया जाएगा और हिमालय लोक कला एवं संस्कृति संगम कांगड़ा की ओर से लोकनाट्य भगत रास की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

27 मई को संकल्प रंगमंडल शिमला के कलाकार केदार ठाकुर निर्देशित उत्तर कामायनी नाटक का मंचन किया जाएगा और चुडेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक दल सिरमौर की ओर से वहां के पारंपरिक लोकनाटय सिंहटू की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नाटकों का मंचन सायं 5 बजे से से 7 बजे तक किया जाएगा और इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है। इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, जिला लोक संपर्क अधिकारी संजय सूद और सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें