-अभिभावक, अध्यापक और बच्चों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में दुर्गा अष्टमी पर प्रधानाचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों ने हवन-यज्ञ और कीर्तन करके नए सत्र की शुरुआत की। विद्यालय के शास्त्री अध्यापक अश्विनी कुमार ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों ने हवन में आहुतियां डालीं। अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की खूब सराहना की। प्रधानाचार्य सुनीता राणा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि स्कूल दिन-रात चौगुनी तरक्की करें। विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और अध्यापकों ने भी इस पूजा-अर्चना में अपना योगदान दिया। इस मौके पर केशव, करुणा, आशा देवी, करतार, सुरेश और अन्य उपस्थित रहे।