फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में कल सजेगा खेलों का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सोनिका धर्माणी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी। खेल उत्सव की शुरुआत सुबह नौ बजे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता से होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे हॉकी और 11 बजे शूटिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे समापन समारोह होगा, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देता है। मेजर ध्यानचंद का जीवन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कॉलेज का उद्देश्य शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें