बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के सात खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। औहर में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन और कबड्डी में पहला स्थान हासिल किया है।
उपप्रधानाचार्य विनय शर्मा ने सभी खिलाड़ी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय शारीरिक शिक्षकों को भी जाता है। बताया कि खंड स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कनव, शिवांक, तनिष्क, मयंक और दिग्विजय ने भाग लिया। कबड्डी में अर्पित शर्मा, मोहित शर्मा, अंशुल जसवाल, प्रशांत सूद, आदित्य शर्मा, दिव्यांशु, हर्ष कुमार, आर्यन, यशराज मल्कानिया, निक्षय ठाकुर और पुनीत ने दमखम दिखाया। वॉलीबाल और खो-खो में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने सेमिफाइनल तक का सफर तय किया। नम्होल में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कहा कि विद्यार्थी और शारीरिक शिक्षक इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर शिक्षक पवन कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार और संजय उपस्थित रहे।