फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में बिलासपुर के कैडेट उमेश ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
फायरिंग में स्वर्ण पदक विजेता उमेश आर्मी विंग के अधिकारी के साथ। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट उमेश सोलन के डगशाई में संपन्न हुए आर्मी अटैचमेंट कैंप में फायरिंग में गोल्ड मेडल जीतकर आए। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जयचंद महलवाल ने बताया कि यह आर्मी अटैचमेंट कैंप सोलन के डगशाई में 15 नवंबर से 29 नवंबर तक चला जिसमें महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के 7 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस कैंप में कैडेट उमेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फायरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। लेफ्टिनेंट जयचंद महलवाल, रूसा कोआर्डिनेटर डॉ. अतुल गुप्ता, ईको क्लब प्रभारी डॉ. कुलदीप बरवाल, प्राचार्य प्रोफेसर रामकृष्ण ने कैडेट उमेश को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें