फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
नयना देवी में वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान मौजूद बैंक अधिकारी व अन्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
नयना देवी जी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा श्री नयना देवी जी द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन बैंक के शाखा प्रबंधक चरनजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक चरनजीत सिंह ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इसमें अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना व अन्य योजनाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में लगभग 55 लोगों ने भाग लिया। शाखा प्रबंधक चरनजीत सिंह ने लोगों को प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे कैशलेस बैंकिंग को सफल बनाने के लिए लोगों को विस्तार में जानकारी दी तथा साथ में कैशलेस बैंकिंग करने को कहा गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को डिजिटल भुगतान के विभिन्न तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीनयना देवी जी के व्यापारी वर्ग पुजारी वर्ग व महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें