फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोलन ने लाहौल को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-लगातार दूसरा मैच में हारी लाहौल स्पीति की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के एकदिवसीय मुकाबले में सोलन ने लाहौल स्पीति को आठ विकेट से हराया। लाहौल स्पीति की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में सोलन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले मैच की तरह फिर से लाहौल के बल्लेबाजों ने निराश किया और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटते रहे। लाहौल स्पीति के बल्लेबाज शुरू से ही गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। लाहौल की ओर से कबीर ने 10, आयुष ने 24 और आदित्य ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया। लाहौल के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सोलन की ओर से मोहम्मद सोहरब ने छह विकेट हासिल किए। लाहौल की पारी 25.3 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोलन टीम ने 10.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सोलन की ओर से नमन ने नाबाद 26 और पीयूष शर्मा ने नाबाद 20 रन की पारी खेली। लाहौल की ओर से शिरिश बौद्ध ने दो विकेट हासिल किए। छह विकेट हासिल करने वाले सोलन के मोहम्मद सोहरब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें