फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होते ही समाप्त होंगी सामाजिक कुरीतियां : संजीव कुमार

Mon, 29 Dec 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत औहर के ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा मंदिर औहर में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन

-पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता विषयों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर के ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में औहर मंडल के सौजन्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हीरापुर व औहर पंचायत के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन औहर के मुखिया तुलसीराम ने की, जबकि स्थानीय पंचायत की प्रधान प्रेमलता ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य वक्ता संजीव कुमार ने स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के संगठित होते ही सामाजिक कुरीतियां स्वतः समाप्त हो जाएंगी। आज नशाखोरी और जात-पात जैसी बुराइयां समाज को कमजोर कर रही हैं। इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि बाहरी शक्तियां समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे में एकता और संगठन ही सबसे बड़ा हथियार है। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक सामाजिक बुराइयों से प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तुलसीराम ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब लोग जात-पात से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयास करें। सामाजिक एकता से ही धर्म और संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। इस अवसर पर महिला मंडलों और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सम्मेलन में औहर मंडल के पदाधिकारी ओंकार चंद, कश्मीर सिंह, पंडित विनोद कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें