फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही लक्ष्यों को प्राप्त करने में मिलेगी मदद : प्यार

Mon, 29 Dec 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला बैरी रजादियां में आयोजित वार्षिक समारोह में उपस्थित बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला बैरी रजादियां में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैरी रजादियां में वार्षिक समारोह एवं बाल मेला उत्सव आयोजन किया गया। समारोह में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मान्नर, गांधी रोपा, दसगांव और बैरी रजादियां के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में प्यार सिंह चंदेल ने शिरकत की। इनके साथ संजय शर्मा ने भी शामिल रहे। समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद, कला एवं शिल्प प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरण वितरित किए। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने सपनों को पाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है। स्कूल के अध्यापक सुमन कुमार ने कहा कि यह समारोह बच्चों के लिए एक अच्छा अवसर है, जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और नए अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। मंच संचालन अजय कुमार ने किया। विशेष अतिथि के रूप से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह कपूर, केंद्रीय मुख्य शिक्षिका लता देवी, मुख्य शिक्षिका राधा कुमारी, चंपा देवी, पूजा देवी, रेणु देवी, राजेश चंदेल, ओंकार सिंह चंदेल, इलम सिंह चंदेल, करतार सिंह चंदेल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजकुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संतोष कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें