फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हरिपुर टोहाना में स्टेडियम को भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरु

विज्ञापन
- प्रस्तावित खेल स्टेडियम के लिए हरिपुर टोहाना में चिंहित भूमि: संवाद
विज्ञापन
राजस्व विभाग तैयार का रहा दस्तावेज, 35 बीघा भूमि पर प्रस्तावित खेल स्टेडियम
विज्ञापन

विधानसभा पांवटा साहिब में दशकों से स्टेडियम निर्माण की उठती रही है मांग
हरिपुर टोहाना में 2016 से खेल स्टेडियम बनाने की है योजना

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विभानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम योजना को भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। हरिपुर टोहाना में राजस्व विभाग की 75 बीघा भूमि है, जिसमें से 35 बीघा भूमि पर प्रस्तावित खेल स्टेडियम तैयार करने की योजना है। इन दिनों स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग प्रस्तावित योजना की भूमि बारे दस्तावेज तैयार करने में जुटे हैं। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने पर यह भूमि खेल विभाग के नाम हस्तांतरित होगी। अब जिले के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों को बेहतर स्टेडियम तैयार होने की उम्मीद बंधी है।

पांवटा विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुर टोहाना गांव में दशकों पहले एक कंपनी ने उद्योग स्थापित करने को करीब 75.7 बीघा भूमि खरीदी थी। तय अवधि के भीतर कंपनी नही लगाने के बाद ये भूमि प्रदेश सरकार (राजस्व विभाग) के पास आ गई है। ये वही भूमि है, जिसमें पहले क्रिकेट स्टेडियम तैयार करने की चर्चाएं व घोषणाएं होती रही हैं। वर्ष 2016 के अगस्त माह में सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद अनुराग ठाकुर ने एवीएन रिजोर्ट बाता मंडी कार्यक्रम में क्रिकेट स्टेडियम बनाने को 3 करोड़ बजट की घोषणा की थी, तब भी हरिपुर टोहाना की इसी भूमि पर स्टेडियम बनाने का योजना थी। लेकिन, इस भूमि का मामला अदालत में विचाराधीन रहा। तब स्टेडियम बनाने की योजना सिरे नही चढ़ सकी थी।
विज्ञापन


इस साल फरवरी में प्रदेश के सरकार गांव के द्वार डोबरी सालवाला में कार्यक्रम हुआ। जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेेश जंग ने खेल स्टेडियम योजना का मुद्दा रखा। राजस्व मंत्री ने हरिपुर टोहाना में स्थित भूमि का जायजा भी लिया। मार्च माह में शिलाई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खेल स्टेडियम की घोषणा कर दी। ।

पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने डोबरी सालवाला में एक कार्यक्रम के दौरान खेल स्टेडियम को चिह्नित कर भूमि का दौरा किया था। इस योजना के लिए करीब 35 बीघा भूमि उपलब्ध करवाने के दस्तावेज तैयार हो रहे है।

बाक्स...
खेल स्टेडियम योजना को लेकर गंभीर: किरनेश जंग
पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि इसी वर्ष मार्च माह में शिलाई विधानसभा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांवटा में खेल स्टेडियम की घोषणा की है। अब स्थानीय प्रशासन के माध्यम से योजना के लिए भूमि बारे फाइल तैयार की जा रही है। हरिपुर टोहाना में 75 बीघा 7 बिस्वा भूमि है। योजना के लिए भूमि बारे जिलाधीश सिरमौर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को खेल स्टेडियम योजना की फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बाक्स..

2021 में अरुण कुमार धूमल भी ले चुके जायजा
- अक्तूबर 2021 में बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने भी सिरमौर क्रिकेट संघ के साथ हरिपुर टोहाना का दौरा किया था। इस भूमि की औपचारिक्ताएं पूरी होने पर क्रिकेट स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया, लेकिन सरकारी भूमि एचपीसीए के नाम हस्तांतरित नही हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें