फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में सीर खड्ड का कहर, जल शक्ति विभाग को लाखों का नुकसान

Tue, 16 Sep 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में सीर खड्ड का जलस्तर बढ़ने पंप हाउस में घुसा पानी का और मलबा। संवाद
विज्ञापन
20 पेयजल योजनाएं प्रभावित, पंप हाउस में चढ़ा चार फीट पानी
विज्ञापन

चार योजनाओं को संचालित करने में लग सकता है समय

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण सीर खड्ड में अचानक बढ़े जलस्तर से पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर है। प्राकृतिक आपदा से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, वहीं जल शक्ति विभाग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। घुमारवीं खंड के तहत सीर खड्ड पर आधारित करीब 20 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसमें चार योजनाओं का अधिक नुकसान हुआ है।
सीर खड्ड में आई बाढ़ से जल शक्ति विभाग की लाखों रुपये की मशीनरी पानी की भेंट चढ़ गई। पंप हाउस में चार फीट पानी घुस जाने से वहां लगी मोटर और अन्य उपकरण खराब हो गए। इसमें गाहर-सवार-पधयान, दधोल-कल्लन-पडयालग, बधाघाट और डिग्री कॉलेज की पेयजल योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। योजनाओं के बाधित होने से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लोगों को पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। सीर खड्ड हर साल बरसात के मौसम में तबाही मचाती है, लेकिन इस बार का जलस्तर पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हुआ। जाहू से लेकर बलघाड़ तक बहने वाली यह खड्ड बारिश के साथ उफान पर आकर लोगों और विभाग दोनों के लिए मुसीबत बन गई है। जल शक्ति विभाग घुमारवीं के तहत सीर खड्ड पर विभाग की करीब 62 पेयजल योजनाएं संचालित होती हैं। खड्ड का जलस्तर कम होते ही 16 प्रभावित योजनाओं को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। चार प्रमुख योजनाएं जो अधिक क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें ठीक करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता मस्तरात चौहान ने बताया कि 20 योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें से चार योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। पंप हाउस में पानी घुस जाने से मशीनरी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम प्रभावित योजनाओं को बहाल करने में जुटी हुई है और जल्द से जल्द लोगों को पानी की आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

घुमारवीं में सीर खड्ड का जलस्तर बढ़ने पंप हाउस में घुसा पानी का और मलबा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें