फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन अनुबंध कर्मचारी एक दिन के लिए करेंगे सांकेतिक काम छोड़ कर हड़ताल

विज्ञापन
झंडूता में नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी बीएमओ को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड झंडूता में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन अनुबंध कर्मचारी 2 फरवरी को एक दिन के लिए सांकेतिक काम छोड़ कर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

ये कर्मचारी 3 से 5 फरवरी तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे तक पेन डाउन हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य खंड अधिकारी झंडूता डॉ. अरविंद टंडन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 26 जनवरी तक नेशनल हेल्थ मिशन के अनुबंध कर्मचारियों की रेगुलर स्केल स्थासह नीति की मांग पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश में 1700 कर्मचारी स्वास्थ्य समितियों के अंतर्गत वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद इन कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया और न ही रेगुलर पे स्केल का लाभ दिया गया। कई राज्यों में इन कर्मचारियों की स्थायी नीति बना दी गई है। इस दौरान कश्मीर सिंह, नागेंद्र कुमार, अनिल महाजन, पंकज, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें