फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भेल में कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा शुरू

विज्ञापन
कुठेड़ा पंचायत के भेल गांव में श्री राम कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा के दौरान कथावाचक करिश्मा कि
विज्ञापन
कथा को सुनने से मोक्ष की होती है प्राप्ति : करिश्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की कुठेड़ा पंचायत के भेल गांव में कलश यात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचिका देवी करिश्मा किशोरी के नेतृत्व में कलश यात्रा शुरू हुई। कशल यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जल स्रोत से कलश भर कर कथा स्थल लगाया गया। यहां मंत्रोच्चारण के साथ इसे स्थापित किय। कथा में करिश्मा किशोरी ने कहा कि विश्व में सभी कथाओं में श्री राम कथा श्रेष्ठ मानी गई है, जिस स्थान पर कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। कथा को सुनने एवं इसका आयोजन कराने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में यदि कोई दूसरा भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वह कई पापों से मुक्ति पा लेता है। यदि कोई नौ दिन तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले। तब भी वह इसका फल प्राप्त करता है। यह कथा भगवान श्री राम के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर रावण वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसे सुनने भाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें