फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं के दुकानदारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Feb 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं बस स्टैंड के साथ लगती सड़क का कार्य लटकने से दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क का कार्य पहले ही धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बार-बार कार्य बंद होने से इसमें और देरी हो रही है। निर्माण कार्य में हो रही देरी की वजह से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। समस्या को लेकर दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसडीएम आदित्य नेगी से मुलाकात की। 

व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने इस सड़क का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

उन्होंने बताया कि विभाग ने पहले ही कार्य में काफी लेटलतीफी की है। कुछ दिन पहले ठेकेदार ने सड़क के ऊपर टाइलें बिछाने का कार्य शुरू किया गया था।

इसे विभाग के कर्मचारियों ने रुकवा दिया था। अब फिर कार्य रुकने से स्थानीय दुकानदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

दुकानदारों ने विभाग को चेतावनी दी है कि सोमवार तक कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह लोनिवि कार्यालय का घेराव करेंगे।

इस मौके पर तब्बू, कश्मीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, मनजीत सिंह, होशियार सिंह, विनोद कुमार, विशाल सोनी, अमित, दलजीत ठाकुर, नरेंद्र सिंह, विशाल चौहान और सुरेंद्र जंबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें