15 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कराई गई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की ओर से 15 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की छठी कक्षा की छात्रा शिवांजलि पंडित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कक्षा छठवीं से आठवीं तक करवाई गई इस प्रतियोगिता का विषय ग्रह बनाम प्लास्टिक रखा गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के नामी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से तीसरा स्थान प्राप्त करना एक छोटे विद्यालय की छठवीं कक्षा की छात्रा के लिए एक बड़ी बात है। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की प्राचार्य रिंकू कुमारी ने छात्रा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवांजलि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी हैं।