बी फार्मेसी के छात्रों को एचपीटीयू में शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बी.फार्मेसी सातवें सेमेस्टर में शिवानी देवी ने 9.83 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकिता शर्मा, कोमल शेखर और सारिका ने 9.50 एसजीपीए के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। आतिका, इशिका और कोमल ने 9.33 एसजीपीए के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया।
पांचवें सेमेस्टर में कनिका शर्मा और क्षमा देवी ने 8.77 एसजीपीए के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षिता ठाकुर ने 8.62 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान हासिल किया। तीसरे सेमेस्टर में काशिश ठाकुर और कृतिका ने 9.33 एसजीपीए के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। आदित्य और आरती ने 9.17 एसजीपीए के साथ सातवां स्थान हासिल किया। कनिका ने 9.08 एसजीपीए के साथ आठवां स्थान तथा रिया, गुरप्रीत और इशांत ने 8.92 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
प्रथम सेमेस्टर में कंगना सोनी ने 9.48 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान, कृतिका ने 9.40 एसजीपीए के साथ चौथा स्थान, जतिन शर्मा ने 9.37 एसजीपीए के साथ पांचवां स्थान और साहिल रघु ने 9.28 एसजीपीए के साथ नौवां स्थान हासिल किया।प्राचार्या डॉ. ईशा रानी, प्रबंध निदेशक ई.आर. पुरुषोत्तम शर्मा और मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।