फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में अभ्यास करते हुए विद्यार्थी व अन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल से दी जानकारी
विज्ञापन

आपदा के समय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने के लिए किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें घुमारवीं अग्निशमन केंद्र की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की आग बुझाने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में अग्निशमन केंद्र के सहायक अधिकारी एवं लीडिंग फायरमैन संजीव कुमार, कंपनी कमांडर एमएल शर्मा और उनकी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग लगने पर बचाव के उपायों के साथ प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और आपातकालीन परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने के तरीके भी समझाए।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अग्निशमन अधिकारियों से विभिन्न सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने अग्निशमन केंद्र के अधिकारियों और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इससे उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं और आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की समझ विकसित होती है। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें