फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाल विज्ञान सम्मेलन में शिवा स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या घुमारवीं में आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के विद्यार्थी अब जिला स्तर पर होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आराध्या और हर्षिता, सीनियर वर्ग में पर्णिका और सुहानी, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सुजल और श्रेयसी ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में सक्षम, सेकेंडरी वर्ग में सोहम और सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कृष राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही एक्टिविटी कार्नर के जूनियर वर्ग में कार्तिक ने दूसरा और सेकेंडरी वर्ग में सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर शिल्पा गोयल ने इस उपलब्धि का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, संबंधित विज्ञान विभाग के सभी अध्यापक, अभिभावकों के सहयोग और विशेष रूप से स्कूल प्रबंधक निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया। पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी अध्यापकों को बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी। साथ ही इसी तरह ही कर्मठ होकर आगे भी नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें