प्रदेश की पहली तीनों रैंक पर किया कब्जा, दीक्षा प्रथम,रविकांत द्वितीय और सौरव तृतीय स्थान पर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बिलासपुर ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित डी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की पहली तीनों रैंक अपने नाम कर ली हैं। संस्थान के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से बिलासपुर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में संस्थान का नाम रोशन हुआ है।
जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार संस्थान की छात्रा दीक्षा कुमारी ने 94.3 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रविकांत ने 93.9 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा सौरव कश्यप ने 92 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। एक ही संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से प्रदेश की पहली तीनों रैंक प्राप्त करना संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक माहौल और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है। प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने इस उपलब्धि पर सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की शीर्ष तीनों रैंक प्राप्त करना विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।
सौरव कश्यप।
सौरव कश्यप।