फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की टीम पहली पारी में 146 रन पर सिमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान में अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान चंबा और शिमला के बीच चार दिवसीय मुकाबला मंगलवार को आरंभ हुआ। चंबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए शिमला की टीम 47 ओवरों में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चंबा ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 88 रन बनाए। शिमला की ओर से पहली पारी में अरमान विज ने सर्वाधिक 50, सूरज बसौली ने 35, अरमान धार्मिक ने 34 और आर्यन ने 14 रन का योगदान दिया। शिमला के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पैवेलियन लौटे।
चंबा की ओर से मोक्ष धीरज कुमार ने चार, साहिल ने तीन और साहिल विक्रम ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया। पहली पारी में चंबा की ओर से अंश ठाकुर 45 नाबाद और ईशान ठाकुर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें