फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिमला और सोलन के बीच होगी फुटबाल की खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
कन्या पाठशाला बिलासपुर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हॉकी में ऊना और सिरमौर आमने-सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कन्या पाठशाला बिलासपुर में स्कूली अंडर-19 छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हॉकी, फुटबाल और हैंडबाल के मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन सुबह हॉकी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऊना और बिलासपुर के बीच खेला गया। ऊना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर को 2-0 से मात दी और फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सोलन और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर ने 1-0 से जीत दर्ज की। हॉकी का फाइनल ऊना और सिरमौर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल का पहला सेमीफाइनल कुल्लू और शिमला के बीच खेला गया। शिमला ने कुल्लू को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सोलन ने किन्नौर को 2-0 से हराया। फाइनल मुकाबला शिमला और सोलन के बीच खेला जाएगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों, दो स्पोर्ट्स होस्टल के 643 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें