रामलोक, राजकुमार, बलजीत, अंजना, राकेश राणा को ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा की सदर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर के साथ सलाह-मशविरा के बाद किसान मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष दिलाराम ने कार्यकारिणी का ऐलान किया।
दिलाराम ने बताया कि सुरेश ठाकुर, राकेश उर्फ बिट्टू, रणजीत, बलवीर ठाकुर, विनोद ठाकुर, पिस्तूराम व ज्वाला प्रसाद को उपाध्यक्ष, शशि ठाकुर व विजयपाल को महामंत्री, ओंकार सिंह, हिम्मत सिंह, रमेश, रणवीर सिंह, चेतराम धीमान, ईश्वरदास शर्मा, दिनेश व राधेश्याम शर्मा को सचिव, हरदयाल सिंह को कार्यालय सचिव, ओमप्रकाश को कार्यालय सहसचिव, चैन सिंह को कोषाध्यक्ष, राकेश को मुख्य प्रवक्ता, रतनलाल, प्रीतम सिंह ठाकुर, नित्यानंद शर्मा, बलदेव ठाकुर व श्याम ठाकुर को प्रवक्ता, कपिल को सोशल मीडिया प्रभारी, अमर सिंह को सोशल मीडिया सह प्रभारी, प्रकाश चंद को मीडिया प्रभारी, प्रदीप ठाकुर, अनिल ठाकुर, राजेश शर्मा व कृष्णलाल को मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा की सदर मंडल कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई है। ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नंदलाल चौधरी ने बताया कि रामलोक, राजकुमार, बलजीत, अंजना व राकेश राणा को उपाध्यक्ष, छोटाराम को महामंत्री, दीप चौधरी, दिनेश, विनोद राणा व संध्या को सचिव, प्रवीण चौधरी को कोषाध्यक्ष, सुरेश राणा को कार्यालय सचिव, कमल चौधरी को मीडिया प्रभारी, प्रोमिला को सह मीडिया प्रभारी, विजू चौधरी को मुख्य प्रवक्ता, विनोद, जय सिंह राणा व राकेश राणा को प्रवक्ता तथा देवराज, देवीराम, क्रांति राणा, चेतराम, रामपाल, जीतराम, होशियार सिंह, विजय राणा, जय सिंह व राजकुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।