फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई 45 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजाब सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ के दर चैत्र मास के मेलों के चौथे रविवार को करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब से पहुंचे। दिन भर श्रद्धालु जत्थों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन


बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में बीते 14 मार्च से बाबा जी के वार्षिक चैत्र मास के मेले चल रहे हैं । चैत्र मास के मेलों का चौथे रविवार को मंदिर में भारी संख्या में पंजाब सहित हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने भी बाबा जी के दर्शन किए। चैत्र मास के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई और गुफा मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का लगातार भारी संख्या में आना जारी है। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई को 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा गया है। 13 अप्रैल तक चलने वाले चैत्र मास मेले में अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें