-संघ ने किया जिला परिषद कैडर कर्मचारियों का समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। सिलाई अध्यापक संघ की बैठक का आयोजन मंगलवार को झंडूता में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रधान तृप्ता चंदेल ने की। बैठक में ग्राम पंचायत प्रधानों की गलत बयानबाजी पर आक्रोश जताया।
प्रधान तृप्ता ने कहा कि वह सचिवों की कलम छोड़ो हड़ताल का समर्थन करते हैं। उन्हें विभाग में विलय किया जाना चाहिए। दुख की बात है कि पंचायत प्रधान सिलाई अध्यापकों के बारे में अनाप-शनाप बोले जा रहें हैं। उनका कहना है कि सिलाई अध्यापिकाएं कैंची चलाने के सिवा और कुछ नहीं कर सकतीं। सिलाई अध्यापिकाएं 12वीं पास और, तीन साल का डिप्लोमा भी है। साल 2017 से पंचायत सचिवों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि सिलाई अध्यापिकाएं, ग्राम रोजगार सेवक और पंचायत चौकीदार के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग न करें कि इस काम के लिए सक्षम नहीं है। वह विभाग के निर्देश भली भांति निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने प्रधानों की घटिया बयानबाजी की निंदा की है। इस मौके पर संघ की सचिव अनीता राव, सह सचिव रीता जसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।