फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नरसिंह मंदिर के पास नाले में बह रही सीवरेज की गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बदबू से आसपास के लोगों का जीवन हुआ दूभर
विज्ञापन

-सीर खड्ड में जाकर मिल रही है गंदगी, पेयजल योजनाएं भी हो रहीं दूषित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत पुराना बस स्टैंड में नरसिंह मंदिर के पास नाले में सीवरेज की गंदगी बहने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। जहां एक तरफ इस गंदे पानी से उठ रही बदबू से आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। गंदगी से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। दूसरी तरफ सीवरेज की गंदगी सीर खड्ड के पानी को भी दूषित कर रही है।
स्थानीय लोगों राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, नंदलाल शर्मा, कृष्ण लाल, सतीश कुमार, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार ने कहा कि इसके बारे में उन्होंने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत की है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पाया है। आरोप है कि जल शक्ति विभाग की ओर से डाली गई सीवरेज की पाइप लाइन लीक होने के कारण खुले में सीवरेज का पानी बह रहा है। इसका फायदा कुछ लोग गलत तरीके से उठा रहे हैं। अपने घरों के शौचालय का पानी भी सीधा नाली में छोड़ रखा है। बताते चलें कि सीर खड्ड पर घुमारवीं पुल से लेकर सुन्हाणी तक कई पेयजल योजनाएं हैं। इन योजनाओं से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाता है। विभागीय अनदेखी के कारण सीवरेज की गंदगी इन पेयजल योजनाओं को भी दूषित कर रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से समस्या चली आ रही है। इससे कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग कई बार अन्य लोगों से नाले में कूड़ा कचरा व गंदगी न फेंकने के लिए आग्रह कर चुके हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी नाले में कूड़ा कचरा व अन्य गंदगी फेंक रहे हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं मांग की कि इस नाले में जाने वाले सीवरेज की पाइपों को भी ठीक करवाया जाए, ताकि उन लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कर्मचारी भेज कर सीवरेज लाइन को चेक कराया जाएगा। अगर कहीं पर कोई फाल्ट होगा तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों ने अपने शौचालयों का पानी भी खुले रूप से नाले में छोड़ रखा होगा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
-मस्तराम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें