फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी जमथल के सात विद्यार्थी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
डीएवी स्पोर्ट्स में जमथल स्कूल के सात विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित। स्रोत: स्कूल प्रब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी टाउनशिप जमथल के विद्यार्थियों ने डीएवी स्पोर्ट्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित मुकाबलों में स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से सात विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-14 हैंडबॉल में सृष्टि, सामंथा और अथर्व, शूटिंग में संचिता, आयशा और आराध्या तथा टेबल टेनिस में प्रज्वल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एकता ने खिलाड़ियों को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। खिलाड़ियों की सफलता निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें