फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयनादेवी में जल शक्ति विभाग के जेई के सात पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रणधीर शर्मा विधानसभा में पूछा सवाल
विज्ञापन

सीएचसी मार्कंडेय में भी 60 में से 20 पद खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में पूछा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता के कितने पद खाली हैं और कितने पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

उत्तर में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 पद स्वीकृत हैं। इनमें पांच पद भरे हैं और सात खाली हैं। दूसरे सवाल में रणधीर ने पूछा कि स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणियों में कितने पद स्वीकृत और रिक्त हैं। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 260 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 145 पद भरे हैं, 115 पद खाली हैं। सीएचसी मार्कंडेय में कुल पद 60, जिनमें 40 भरे हैं, 20 खाली हैं। वहीं सीएचसी घवांडल में 57 पद हैं। इनमें से 34 भरे हैं और 23 खाली हैं। पीएचसी स्वारघाट में 13 पद हैं। 7 भरे हैं और 6 खाली हैं। पीएचसी नम्होल में 13 पदों में से 9 भरे और 4 खाली हैं। रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री से ये भी सवाल पूछा सरकार ने अब तक के कार्यकाल में कितने संस्थान डिनोटिफाई बंद या मर्ज किए, कितने नए खोले व नोटिफाई किए। मुख्यमंत्री ने इस सवाल का उत्तर में कहा कि इसकी सूचना एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें