फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेल लाइन की निर्माण साइट से लाखों का सामान चोरी के करने वाले सात गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों में माल खरीदने वाले दो कबाड़ी भी शामिल, माल को पंजाब, नालागढ़ में बेचा
विज्ञापन

. पुलिस की टीम रिकवरी करने के लिए रवाना, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में चल रहे भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन की निर्माण साइट से लाखों का सामान चोरी करने वाले और खरीद-फरोख्त में शामिल सात लोगों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी ने चोरी के माल को पंजाब के गोविंदगढ़ और नालागढ़ में बेचा है। पुलिस की टीम माल की रिकवरी के लिए संबंधित जगहों पर गई है। बिलासपुर शहर के पास बध्यात से मंडी-भराड़ी तक रेल लाइन के लिए पुल और वायाडक्ट का निर्माण कर रही एचजी इंफ्रा कंपनी के अधिकारी ने शनिवार को शिकायत सदर थाना में दी। शिकायत में अधिकारी धनेश तिवारी निवासी जिला बांदा उत्तर प्रदेश ने बताया कि कुछ दिनों से कंपनी की साइट से काफी मात्रा में सामान चोरी हो रहा है। शुक्रवार रात को भी साइट से चैनल, लाइनर टुकड़े, लोहे की प्लेटें और सरिया चोरी किया गया। पुलिस ने साइट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला। साथ ही सूचना मिली कि रेल लाइन के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रहा लोहे का सामान सुंगल नामक जगह पर कबाड़ी की दुकान पर देखा गया है। शनिवार को पुलिस ने कबाड़ी की दुकान करने वाले विशाल कौशल निवासी औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर और कृष्ण लाल निवासी गांव धराड़सानी तहसील झंडूता को को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद रिमांड मिलने पर उन्होंने बताया कि कुछ लड़के उसके पास सामान लाए थे, जिसे उसने पंजाब के गोबिंदगढ़ और नालागढ़ में बेचा है। उधर, पुलिस रेल लाइन की साइट से चोरी करने वाले पांच युवकों को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान प्रवीण शर्मा निवासी गांव मंदरीघाट तहसील घुमारवीं, नीतीश कुमार निवासी लोअर निहाल बिलासपुर, नितिन कुमार निवासी लोअर निहाल बिलासपुर, राहुल निवासी गांव जांबा डाकघर सनौली जिला पानीपत हरियाणा और अमीर बेग निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें