बिलासपुर के कोटलू ब्राह्मणा दंगल में विजेता और उप विजेता पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
-कोटलु ब्राह्मणा में हुआ दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के कोटलु ब्राह्मणा में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल कमेटी के प्रधान सुंदर राम ने बताया कि दंगल में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया।
इस दंगल में पहलवानों ने छोटी माली और बड़ी माली के लिए अपने दांव पेंच लड़ाए। छोटी माली का फाइनल मुकाबला सिद्धार्थ और संजय सोनीपत के बीच हुआ, जिसमें संजय सोनीपत विजयी हुए। वहीं, बड़ी माली का मुकाबला मुकेश ढवाल और अमन बठिंडा के बीच हुआ, जिसमें मुकेश धवाल ने अमन बठिंडा को हराया। दंगल कमेटी के प्रधान सुंदर राम, विशन दास ने छोटी माली और बड़ी माली के विजेता पहलवानों को गुर्ज व नकद राशि प्रदान की।