फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नप की कार्यप्रणाली से वरिष्ठ नागरिक नाराज, सरकार से लंबित लाभ मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक में समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता सुविधा देने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक स्थानीय वरिष्ठ नागरिक सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान डॉ. जेएन मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव मस्तराम वर्मा ने किया। बैठक के आरंभ में प्रधान डॉ. मिश्रा ने सदस्यों का स्वागत करते हुए सभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न जन समस्याएं लंबित पड़ी हैं, जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है। सभा ने कार्यकारी अधिकारी से शीघ्र बैठक बुलाने का आग्रह किया, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
सभा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वित्तीय लाभ जारी करने के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही मांग की गई कि इसी अवधि में सेवानिवृत्त अन्य सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी उनके लंबित वित्तीय लाभ शीघ्र दिए जाएं। इसके अलावा चिकित्सा बिलों के भुगतान और लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की भी मांग उठाई गई। सभा ने चिंता जताई कि स्थानीय जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर कोई विशेष सुविधा नहीं मिल रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आग्रह किया जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सभा ने एक बार फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की। बैठक में रत्नलाल सांख्यान, विमला सांख्यान, नानकराम भारद्वाज, मतिधीर शर्मा, जगदीश कौंडल और नंदलाल राही के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर परवाणु अर्बन डेवलपमेंट बैंक, बिलासपुर शाखा के प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बचत खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट, अल्प एवं दीर्घकालीन जमा योजनाओं पर मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

-
निधन पर जताया शोक
सभा ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रमुख व्यवसायी संजीव शारदा की माता सुनिष्ठा शारदा, बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त भूप सिंह, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त संतोष नड्डा, लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त रामधन, मीना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सुरेंद्र पाल चंदेल, सुभाष चंदेल, पवन धीमान और घुमारवीं के नरोत्तम दत्त को सभा का नया सदस्य बनाया गया। सभा के महासचिव मस्तराम वर्मा को सदर खंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन

-
यह सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में ओम प्रकाश गर्ग, राजपाल सरीन, ई. मनमोहन भंडारी, ई. प्रेमलाल पराशर, कमांडेंट सुरेन्द्र शर्मा, कमांडेंट नवल किशोर, कांता शर्मा, इंदिरा कपिल, राजकुमार टाडू, जीतराम सुमन, रामलाल शर्मा, गर्जा राम ठाकुर, नरेंद्र दत्त, अशोक सैनी, रछपाल सिंह, अब्दुल मजीद, रणजीत कपिल, ओंकार कपिल, एमपी चोपड़ा, सुमन कुमार, सोहनलाल कौंडल, सुभाष चंदेल, राजेंद्र शर्मा, सुरेश नड्डा, रामेश्वर गौतम, ओंकार गुलेरिया, ई. रमेश टंडन, वीडी ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, अरुण शर्मा, पवन कुंदी, सुशील पुंडीर, बलदेव केशियार और संजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें