फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में चल रहे विकास कार्यों के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने की जिला प्रशासन की सराहना

Mon, 22 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत: सभा
विज्ञापन
लोअर कोसरियां वार्ड सहित अन्य स्थानों पर और सीसीटीवी लगाने का किया आग्रह
विज्ञापन

लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने की भी सरकार से की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक सभागार बिलासपुर में हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नलाल सांख्यान की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार के नेतृत्व में जिले में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। कॉलेज चौक से गुरुद्वारा चौक तक पैदल रास्ते के निर्माण और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने लोअर कोसरियां वार्ड सहित अन्य स्थानों में और अधिक कैमरे लगाने, शहर में सफाई व्यवस्था, विद्युत एवं जलापूर्ति में सुधार लाने के लिए प्रार्थना की। सभा ने हिमाचल प्रदेश को पर्यटन हब एवं जलक्रीड़ा केंद्र विकसित करने की योजना की भी सराहना की। साथ ही प्रदेश सरकार से 2016-22 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ तुरंत जारी करने, लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने का भी आग्रह किया गया। हाल ही में जिन सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों को निधन हुआ है बैठक में उस पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके अलावा प्रदेश में भारी बरसात से हुई जान-माल की हानि पर भी दुख जताया गया।
विज्ञापन

सभा ने नानक राम भारद्वाज, जगदीश कौंडल और नंदलाल राही सहित कुछ सदस्यों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। जिला रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्य सुरेश नड्डा ने आगामी 27 सितंबर को आयोजित की जाने वाली बैठक के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि किसी के घर या आस-पड़ोस में कोई वृद्ध, दिव्यांग या जरूरतमंद व्यक्ति हो, तो उनकी जानकारी समिति को दें ताकि उसकी देखभाल की जा सके। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स में अतिरिक्त काउंटर की स्थापना की भी मांग की। बैठक के अंत में सभा की ओर से समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्रों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। मस्तराम वर्मा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। मंच संचालन महासचिव मस्तराम वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें