फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में बढ़ते अतिक्रमण पर वरिष्ठ नागरिकों ने जताई चिंता

Sun, 11 Jan 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
गांधी चौक के पास राजकीय कन्या विद्यालय के रास्ते पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
खाली जगहों, फुटपाथ पर लग रही अवैध रेहड़ियां
विज्ञापन

प्रशासन से की उचित कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के अंतर्गत शहर भर में रेहड़ी-फड़ी लगाकर व्यापार करने वाले प्रवासी व्यापारियों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। वरिष्ठ नागरिकों की ओर से भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रामगोपाल ठाकुर के माध्यम से इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन पर भरोसा जताते हुए एक लिखित बयान जारी किया है और शहर से अवैध अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन


नागरिकों का कहना है कि घुमारवीं में अतिक्रमण अब एक स्थायी समस्या बन चुका है, जिस पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है। वरिष्ठ नागरिकों का आरोप है कि शहर में दिन प्रतिदिन प्रवासी रेहड़ी-फड़ी वालों का अतिक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। जहां कहीं भी खाली जगह दिखाई देती है, वहीं ये लोग बिना किसी अनुमति के अपना कब्जा जमा लेते हैं। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि शहर के लगभग सभी प्रमुख फुटपाथों पर इन लोगों ने डेरा जमा लिया है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ नाम की सुविधा ही समाप्त हो चुकी है। नागरिकों का कहना है कि पर्व-त्योहारों के समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है। त्योहारों के नाम पर ये प्रवासी व्यापारी लाखों रुपये का सामान लेकर सड़कों और फुटपाथों पर बड़े-बड़े स्टॉल और अस्थायी ढांचे खड़े कर देते हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में लोगों को व्यस्त सडक़ों पर चलना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग या राहगीर इन्हें फुटपाथ खाली करने के लिए कहते हैं तो ये लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और अक्सर बदतमीजी की सारी हदें पार कर देते हैं। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि शहर में हो रहे इस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि वह कानून का सख्ती से पालन करवाए और घुमारवीं को अतिक्रमण मुक्त बनाकर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान करें, ताकि शहर में आम नागरिक बिना डर और परेशानी के आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें