फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नलवाड़ी मेले की स्मारिका के लिए 7 मार्च तक भेजें रचनाएं

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर बचत भवन में नलवाड़ी मेले में स्मारिका प्रकाशन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी और
विज्ञापन
-स्मारिका में बताया जाएगा नलवाड़ी मेले का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अंतर्गत प्रकाशित होने वाली स्मारिका को लेकर सहायक उपायुक्त कार्यालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सहायक उपायुक्त नरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने की। उन्होंने कहा कि इस स्मारिका के माध्यम से नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे रोचक और संग्रहणीय बनाने के लिए इसमें बिलासपुर के इतिहास, संस्कृति और विकास से जुड़े लेख प्रकाशित किए जाएंगे। बताया कि स्मारिका में जिले के उत्कृष्ट कार्यों, महिला सशक्तीकरण और नलवाड़ी मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित लेख और कविताएं शामिल की जाएंगी। सहायक उपायुक्त ने लेखकों और साहित्यकारों से आग्रह किया कि वे 7 मार्च 2025 तक अपनी मौलिक और पठनीय रचनाएं जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। लेखों की हार्ड कॉपी के साथ सॉफ्ट कॉपी ईमेल आईडी dlo.blp.hpgmail.com पर भेजना अनिवार्य होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने स्मारिका को प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के फोन नंबर 01978-223966 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें