फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं व्यापार मंडल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया

Mon, 03 Mar 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-भारत के लोकतंत्र को अधिक मजबूत, पारदर्शी और कुशल बनाने में होगा सहायक
विज्ञापन

-चुनाव आयोग को इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का सरकार से किया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में सोमवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर एक कार्यशाला हुई, जिसमें व्यापार मंडल के सदस्यों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला में एक राष्ट्र, एक चुनाव के जिला संयोजक स्वतंत्र सांख्यान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यशाला में व्यापार मंडल ने एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया। इसे राष्ट्रपति को प्रेषित किया जाएगा। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को अधिक मजबूत, पारदर्शी और कुशल बना सकता है। कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से प्रशासनिक खर्च बढ़ता है और विकास कार्यों में बाधा आती है। यदि लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे समय और संसाधनों की बचत होगी। सांख्यान ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी तंत्र, सुरक्षाबल, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी चुनावी प्रक्रियाओं में व्यस्त रहते हैं, जिससे अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। कहा कि बार-बार आचार संहिता लागू होने से नई परियोजनाओं पर रोक लग जाती है, जिससे जनता को नुकसान उठाना पड़ता है। कार्यशाला में उपस्थित व्यापारियों और अन्य लोगों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को देश के लिए आवश्यक बताते हुए इस पहल को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को विधायी रूप दिया जाए और चुनाव आयोग को इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर सुरेश ठाकुर, महेंद्र धर्माणी, हेमराज सांख्यान, नवीन शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, नरेश शर्मा, प्रवीण पजियाला, विजय कुमार, अरविंद मिंटू, मिलन महाजन, विशाल शर्मा, राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा, शिव कुमार, लक्की शर्मा, अश्वनी कुमार, रिंकू कुमार, सतीश गौतम, अंकुश चंदेल, जुमित राय, कमल महाजन, प्रवीण धीमान, विशाल रतवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें