फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 खिलाडिय़ों ने लिया राज्यस्तरीय बॉस्केट बाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में भाग

विज्ञापन
राज्यस्तरीय बॉस्केट बाल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर में आयोजित ट्रायल के दौरान खिलाड़ी और अन्य - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिले की टीमों के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। सोमवार को हुए चयन ट्रायल में जिलेभर से 103 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव राजकुमार राणा ने बताया की जिले में कोरोना काल में बास्केटबाल की कोई स्पर्धा न होने के कारण इस वर्ष ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। राणा ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 14 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिनका प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से बिलासपुर में ही लगाया जाएगा। पुरुष वर्ग में अर्जुन, प्रिंस, अदवेश, गौरव, कार्तिकेय, महेश, मोहित, समीर, अमित, आकाश, अनुराग, अक्षत ठाकुर, अरव और सूर्या का चयन किया गया।
महिला टीम के लिए तेज कुमारी, सपना कुमारी, नेहा, पलक, रंजना, मुस्कान, अदिति वर्मा, नेहा कटवाल, अर्पिता, प्रकृति, शिवानी कुमारी, अंजली कुमारी, शिवाली और ज्योति का चयन किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्रमश: 12/12 खिलाड़ियों का चयन 12 नवंबर को किया जाएगा। इस मौके पर संघ के प्रधान डॉक्टर परवीन रनौत, कोच नीलम रनौत, डीपीई अश्वनी कुमार, राजकुमार राठौर, विमल कुमार, सुरेश कुमार, सेहनाज मोहम्मद, राजेश कुमार आदि ने चयनकर्ताओं की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें