फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला कांग्रेस कार्यकारिणी गठन से नाराज सचिव का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट में लिखा, जो डर गया सो मर गया
विज्ञापन

31 साल तक रहे सेवारत, सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। झंडूता के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के सचिव सतीश कुमार चंदेल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को भेजा है।
त्यागपत्र में सतीश चंदेल ने लिखा है कि वह करीब 31 वर्ष से कांग्रेस पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहते हुए सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें महसूस होने लगा है कि संगठन में उनके जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं रह गई है। इसी कारण उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के सचिव पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इस्तीफे के साथ सतीश चंदेल ने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, जो डर गया सो मर गया, अभी तो एक बार फिर इतिहास दोहराना है, 2003 का समय फिर वापस लाना है। वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने नई जिला कांग्रेस कमेटी की सूची पर तंज कसते हुए लिखा कि सूची देखकर ऐसा लगा जैसे कोई पहचान प्रतियोगिता चल रही हो। कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि ये कौन हैं और जवाब मिल रहा है, पहले सदस्य मानिए, पहचान बाद में हो जाएगी।
इन टिप्पणियों को पार्टी के भीतर चल रही असहमति और नई नियुक्तियों को लेकर उठ रहे सवालों से जोड़कर देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं में असंतोष की चर्चा है।
विज्ञापन

हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चंदेल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस को चुनावी चुनौतियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की जरूरत है। ऐसे में वरिष्ठ कार्यकर्ता का सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताना और पद छोड़ना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें