बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। रविवार शाम हुई घटना के बाद एक छात्रा का शव उसी दिन मिल गया था, जबकि दूसरी की तलाश जारी थी। दोनों छात्राएं दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं और बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिलासपुर जिले के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं के शव मिल गए हैं। दोनों बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार शाम दोनों नाबालिगों ने घुमारवीं स्थित सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने खड्ड में तलाश अभियान शुरू कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद रविवार को एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
अंधेरा और ठंडा पानी बना तलाश में चुनौती
खड्ड में अंधेरा होने और पानी अत्यधिक ठंडा होने के कारण तलाश अभियान में मुश्किलें आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोग देर रात तक दूसरी छात्रा की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
दोनों परिवारों में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार दूसरी छात्रा प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी। दोनों छात्राओं के शव बरामद होने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। घटना से क्षेत्र में भी दुख का माहौल है।