फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा में वाटर स्पोर्ट्स के लिए बालिका प्रतिभाओं की तलाश

विज्ञापन
बिलासपुर में साई-एनटीपीसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाणा के लिए आयोजित ट्रालय में प्रतिभ - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। साई-एनटीपीसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाणा में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग खेलों के लिए बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल संपन्न हो गए।
12 और 13 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। इसमें 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया के पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीकरण करने के साथ लंबाई और वजन मापा गया। इसके बाद शारीरिक क्षमता जांचने के लिए 6×10 मीटर शटल रन, बॉल थ्रो और वर्टिकल जंप सहित विभिन्न परीक्षण करवाए गए। दूसरे दिन खिलाड़ियों की 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट और 800 मीटर दौड़ करवाई गई। इन परीक्षणों के माध्यम से खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेलों के प्रति योग्यता का आकलन किया गया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया कमेटी सदस्यों की देखरेख और मार्गदर्शन में पूरी हुई। इसका उद्देश्य वाटर स्पोर्ट्स में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ नई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।
विज्ञापन

साई-एनटीपीसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाणा के कोच संजीव ने बताया कि दो दिवसीय चयन ट्रायल की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई है।

बिलासपुर में साई-एनटीपीसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर बरमाणा के लिए आयोजित ट्रालय में प्रतिभ- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें