फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर मीडियन से टकराई स्कूटी, चालक की मौत, एक घायल

Thu, 25 Dec 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपैहड़ के पास हुआ हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन

घायल का एम्स बिलासपुर में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रुपैहड़ के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार (23) निवासी गांव बड़ोआ डाकघर औहर तहसील घुमारवीं और विद्यासागर (55) निवासी गांव बैरी दड़ोला तहसील झंडूता स्कूटी पर सवार होकर भगेड़ की ओर से जा रहे थे। स्कूटी अभिषेक कुमार चला रहा था। जब वह रुपैहड़ के पास पहुंचा तो स्कूटी तेज गति से सड़क के मीडियन से टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार दोनों नीचे गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की जानकारी शीघ्र पुलिस को दी गई और घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया। एम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्कूटी चालक अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं विद्यासागर की हालत गंभीर बताई जा रही है। यातायात एवं पर्यटन पुलिस थाना भगेड़ ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें