फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लौटी रौनक, फूलों से किया बच्चों का स्वागत

विज्ञापन
रावमापा छात्रा में कक्षा में बच्चों को पढ़ते अध्यापक। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार स्कूल खुले। लंबे समय बाद स्कूलों में रौनक लौटी। वहीं कुछ स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को फूल देकर स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों के हाथ सैनिटाइज किए और थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही कक्षाओं में भेजा। सोमवार को सिर्फ 10वीं और 12वीं के विद्याथियों को स्कूलों में बुलाया गया था, जिसमें 65 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना के कारण कई बार स्कूलों खोले और बंद किए गए। सरकार ने कोरोना की सामान्य स्थिति को देखते हुए अब स्कूल खोलने का फैसला लिया है। जिसमें हफ्ते में पहले तीन दिन 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। वहीं अगले तीन दिन 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया गया है। जिला में सोमवार को बच्चों का स्कूल आने पर जोरदार स्वागत किया। शिक्षकों ने बच्चों का फूलों से स्वागत करते हुए सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद बच्चों को अपनी-अपनी कक्षाओं के लिए भेजा गया। स्कूलों में बच्चों के लिए लंच ब्रेक और आने-जाने के समय में अंतर रखा गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो सके। कक्षाओं में भी एक बेंच छोड़कर बिठाया गया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि जिला के सभी स्कूलों में सोमवार से बुधवार तक 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को बुलाया गया है। वहीं वीरवार से शनिवार को 9वीं और 11वीं कक्षाओं को बुलाया गया है। वहीं सोमवार को दसवीं और बारहवीं के 65 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें