फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैडमिंटन में तरवाड़ ने धलेट स्कूल को 2-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
तरसूह स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 193 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरसूह में अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें बस्सी खंड के 15 स्कूलों के 193 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल में हिस्सा ले रहे हैं। समारोह के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन, मेहनत और लगन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की विशेष घोषणा की। खेल प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में तरवाड़ ने धलेट स्कूल को 2-0, भाखड़ा ने मजारी स्कूल को 2-0 से हराया। वॉलीबाल में लखनू ने माकड़ी को 2-0 और टोबा ने नकराणा स्कूल को 2-0 से हराया। वहीं, कबड्डी में तरसूह ने माकड़ी को 29-17, लखनू ने टोबा को 32-18 और बैहल ने टरवाड़ स्कूल को 30-18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें