फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्छरेटू में लगा रोजगार मेला, 57 युवाओं को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित युवाओं को 5 सितंबर से मिलेगा 25 दिन का प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बच्छरेटू के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को हरित रोजगार मेले का आयोजन किया गया। वर्ल्ड हेरिटेज फाउंडेशन (डब्ल्यूएचएफ) के तत्वावधान में एसआईएस इंडिया के सहयोग से आयोजित मेले में बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 110 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद 57 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डब्ल्यूएचएफ अध्यक्ष डॉ. पीसी शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बच्छरेटू जैसे क्षेत्र में यह पहल की गई है। इससे युवाओं को रोजगार के साथ कौशल प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा। मेले में चयनित सभी 57 अभ्यर्थियों को चयन पत्र प्रदान किए गए। चयनित युवाओं को पांच सितंबर से एसआईएस इंडिया लिमिटेड की बणी (हमीरपुर) स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी में 25 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को दो जोड़ी वर्दी के साथ निशुल्क आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित युवाओं की पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में तैनाती की जाएगी। रोजगार मेले के साथ मंदिर वानिकी रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आयोजकों ने इसे रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने वाली पहल बताया। कार्यक्रम में एसआईएस इंडिया के प्रबंधक सुरेंदर कुमार, डब्ल्यूएचएफ के मुख्य समन्वयक सूर्यांश गर्ग, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और मंदिर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें