फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सर्दियों में छात्राओं को ट्रैक सूट और अलग वर्दी पहनने की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी पहल करने वाला जिले का पहला स्कूल बना घुमारवीं
विज्ञापन

एसएमसी और स्कूल प्रशासन की मेहनत ला रही रंग, 529 पहुंची छात्राओं की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहीद विजय पाल मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या घुमारवीं में छात्राओं को ट्रैक सूट और अलग रंग की वर्दी पहनने की छूट दी जा रही है। ऐसा करने वाला जिले का पहला स्कूल बन गया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल प्रशासन ने इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए अन्य सरकारी स्कूलों से अगल वर्दी का रंग तय किया है। वहीं, अब सर्दियों में छात्राओं के लिए एक रंग का ट्रैक सूट का चुनाव करने की पहल की है। सरकार ने शैक्षिक सत्र 2024-25 से स्कूल शिक्षा और प्रबंधन समिति को खुद विद्यार्थियों की वर्दी का रंग तय करने की छूट दे दी है लेकिन सरकार का यह फैसला बाद में आया, जबकि घुमारवीं विद्यालय के एसएमसी और प्रबंधन समिति ने इसकी शुरुआत पहले ही कर दी दी थी। अब स्कूल में छात्राएं ट्रैक सूट पहनकर आ रही हैं। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से किए जा रहे प्रयास रंग भी ला रहे हैं, जिनकी बदौलत स्कूल में 529 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। स्कूल प्रबंधन समिति और प्रशासन की मेहनत का ही नतीजा है कि स्कूल परिसर को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतरीन बना दिया गया है। यही कारण है कि अभिभावक भी स्कूल का विकास और यहां की सुविधाओं को देखकर अपने बच्चियों को निजी स्कूलों से हटकर इस स्कूल में दाखिल करवा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा और प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा ने बताया कि स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शुद्ध पेयजल और आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए भी अलग शौचालय की सुविधा दी गई है। सफाई का विशेष रखा जाता है। प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रमों के लिए बनाए गए मंच को भी भव्य बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें