फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, बच्चों के पहुंचते हीलौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूल में पहले दिन बच्चों ने साझा किए छुट्टियों के अनुभव, गृहकार्य की हुई जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 32 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद वीरवार को स्कूल खुलते ही एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल से रौनक लौट आई। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चे निर्धारित समय से पहले ही स्कूल पहुंच गए और अपने दोस्तों से छुट्टियों के दौरान बिताए समय के बारे में बातचीत करते नजर आए।
स्कूल परिसर में पहुंचते ही बच्चों ने एक-दूसरे से छुट्टियों के दौरान कहां-कहां घूमने गए, किस तरह समय बिताया और क्या-क्या नया किया, इसका हालचाल जाना। लंबे समय बाद दोस्तों से मुलाकात होने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। छोटे बच्चे स्कूल परिसर में लगे झूलों पर झूलते और खेलते नजर आए, जिससे स्कूल का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। पहले दिन अध्यापकों ने भी बच्चों का कुशलक्षेम जाना और उनसे छुट्टियों के अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने बच्चों को अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नखलेहड़ा स्कूल की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम ने विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्कूल आने और शिक्षकों की ओर से दिए जा रहे कार्य को समय पर पूरा करने का आग्रह किया। विद्यार्थियों को 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें